WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

CG NEWS: महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन आज

CG NEWS: नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज, 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह पीजी कॉलेज, हॉकी स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे तक नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री इसके तुरंत बाद 12:05 बजे अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now